मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा स्थित भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में अजय सिंह कुक्कू नए अध्यक्ष चुने गए हैं । श्री सिंह के अध्यक्ष चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दिया है। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष के लिए 25 अगस्त को पर्चा भरे जाने की तिथि निर्धारित थी। इसके लिए 3 लोगों द्वारा पर्चा दाखिल किया। 27 अगस्त को पर्चा जांच के दौरान तकनीकी कारणों से दो प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हो गया। तभी से अजय सिंह कुक्कू के अध्यक्ष पद पर चुने जाने की और अनौपचारिक हो गई थी। लेकिन मंगलवार को चुनाव के दिन एक मात्र प्रत्याशी अजय सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। और उन्हें भूमि विकास बैंक का नया अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। श्री सिंह के एलडीबी अध्यक्ष चुने जाने पर विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, पप्पू सिंह आदि ने उन्हें बधाई दिया है। इस दौरान अजय सिंह ने कहा कि वह भूमि विकास बैंक से जुड़े किसानों की समस्या का निराकरण करने और उन्हें सुलभ तरीके से सभी सुविधाओं का लाभ दिलाए जाने का प्रयास करेंगे।