चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के क्षेत्र के सिरसा गांव के पास मौत से पहले अचेत मिली महिला को देखती भीड़, ?
- फोटो : MAU
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के एक गांव के सीवान में शुक्रवार की सुबह 40 वर्षीय महिला अचेतावस्था में मिली। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और परिजनों को खबर की। मृतका के पैरों पर खून लगे होने और कपड़े अस्तव्यस्त होने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। महिला जिस स्थान पर अचेत मिली थी वह उसके घर से करीब चार किमी दूर है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही। सुबह छह बजे टहलने के लिए सीवान की ओर निकले लोगों ने एक खेत में काटी गई गेहूं की फसल के छोड़े गए डंठल पर एक महिला को पड़े देखा। महिला के कपड़े अस्तव्यस्त थे और एक पैर और गले पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी रानीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर महिला की पहचान की। उधर, उसका पति रोजाना चार बजे पोखरी पा जाकर लौट आने वाली पत्नी के वापस न आने पर उसकी तलाश को निकला था। लेकिन वह नहीं मिली। इसी बीच पुलिस ने फोन पर उसे घटना की सूचना दी। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल ने बताया कि स्थिति संदिग्ध मालूम पड़ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला के साथ रेप हुआ था कि नहीं। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।