मधुबन। तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित मीराशाह ग्राउंड में सोमवार को उस्मानिया क्रिकेट क्लब के तत्वाधन में क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम पाली के मैच में दरगाह की टीम ने मदनपुर देवरिया की टीम को एक तरफा मुकाबले में सात विकेट से हराया। जबकि दूसरे मैच में भैरोपुर ने सूरजपुर को 60 रनों से हराया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राशिद उस्मानी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मदनपुर देवरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर मात्र 54 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करते हुए दरगाह की टीम 6 ओवर में केवल तीन विकेट गंवाकर सात विकेट से मैच जीत गई। वहीं दूसरे मैच में भैरोपुर ने पांच विकेट खोकर 130 रन बनाए तो जबाब में सूरजपुर की टीम 8 ओवर में मात्र 70 रन बनाकर आल आऊट हो गई। इस मौके पर रविकांत यादव, अरूण राजभर, सत्यप्रकाश, छोटू उर्फ घनश्याम, सोनू खां, अफजल खान, अनिल यादव, संदीप विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।