नगर के आजमगढ़ तिराहे से जुलूस निकालकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने का विरोध क?
- फोटो : MAU
मऊ। कोतवाली पुलिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा का विरोध करने वाले 14 लोगों को शहर के मुंशीपुरा मुहल्ले से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ट्रंप विरोधी नारे लगा रहें थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान किया। इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तन कामी छात्र संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के सदस्यों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत यात्रा पर आने का विरोध जताया। सदस्यों ने सोमवार को आजमगढ़ मोड़ से ट्रंप विरोधी जुलूस निकाला। इसमें ट्रंप वापस जाओ वापस जाओ के साथ अन्य नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि आज देश गरीबी, बेरोजागरी सहित अन्य समस्याओं से जुझ रहा, वही केंद्र सरकार हथियारों के सौदागर का स्वागत करने में जुटीा है। जबकि देशवासियो की समस्याओं को सरकार पूरी तरह से अनदेखी कर दी है। गरीबी छिपाने के लिए मोदी ने अहमदाबाद में गरीबी को दिवारों के पीछे ढकवा दिया। ट्रंप की यात्रा के विरोध में निकाला गया जुलूस नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को मुंशीपुरा मुहल्ले के पास रोक दिया और उसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।