फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों का बेहतर माहौल बनाएं: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने बताया कि निपुण भारत के अंतर्गत सक्षम विद्यालय की श्रेणी में 302, मध्यम विद्यालय 454 एवं संघर्षशील विद्यालयों की संख्या 226 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निपुण भारत के लक्ष्य प्राप्त करने हेतु छात्रों की उपस्थिति पर विशेष जोर देने के निर्देश दिया। वहीं कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र एवं ऐसे अन्य विकासखंडों, जहां अभी कायाकल्प के कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं, उनकी वास्तविक समस्या का पता लगाते हुए ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कायाकल्प के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों का बेहतर माहौल बनाने को भी कहा, जिससे छात्र विद्यालय आने हेतु आकर्षित हो सके।
साथ ही शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के साथ ही छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के हेतु आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने वर्तमान में शासन द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों जैसे, स्कूल चलो अभियान, वृक्षारोपण अभियान, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के दौरान अभियानों से जुड़े समस्त विभागों को आपसी समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, ईओ दिनेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी - अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें