फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर पड़ी दरार

विज्ञापन
गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर ताजोपुर गांव स्थित रेलवे लाइन के पास फोरलेन सडक धसी सड़क पर पडी दरारें? - फोटो : MAU
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। वाराणसी-गोरखपुर निर्माणाधीन फोरलेन पर लोकार्पण से पहले ही ताजोपुर गांव स्थित रेलवे लाइन के पास 50 मीटर सड़क धंसने के साथ दरारें पड़ गई हैं। जबकि धीमी गती से कार्य किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में नाराज भी हो चुके हैं। फोरलेन के धंसने और गहरी दरारों से सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों के साथ ही फर्म के जिम्मेदारों का दावा है कि अभी फोरलेन को अंतिम रूप से फाइनल नहीं किया गया है। जबकि 2016 में इसकी आधारशिला पड़ी थी। फोरलेन को तीन साल में बनकर तैयार होना था। इसकी धीमी गति से निर्माण के लिए डीएम, कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक ने काम करा रही फर्म जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर को काम को लेकर कई बार नाराजगी जताई। यहीं नहीं, काम पूरा होने से पहले सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है। जेपी कंट्रक्शन के जिला इंचार्ज बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के चलते सड़क धंसने के साथ दरार पड़ गई होगी। सड़क का निर्माण कार्य अभी जारी है, इसे दुरस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें