कोपागंज के भगवानपुर ग्राम सभा में तमसा पर पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण और छा
- फोटो : MAU
कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के मोहम्मदाबाद-भगवानपुर मार्ग पर तमसा नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ‘पुल नहीं तो वोट नहीं’ के नारे संग प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव से नदी पार कर रहे हैं। इस पार रहने वाले परिवारों के सैकड़ो बच्चो का पठन पाठन ठप हो गया है। प्रदर्शन कर रहे अविनाश यादव, विनय कुमार, रामाधार चौहान, पप्पू मौर्या ने कहा कि पुल न होने से ग्रामीणों को थाने से सम्बंधित कार्य के अलावा अन्य कार्यो के लिए नाव से नदी पार करना पड़ रहा है। इस समय तमसा में पानी अधिक होने और हाल में कई जगहों पर नाव के पलटने की घटनाओं से अभिवावक बच्चों को स्कूल भेजने से डरते हैं। इस मामले में जनप्रतिनिधियों से केवल आश्वासन ही मिला। कहा कि पुल के बन जाने से कोईरिया पार, अलीपुर, डंगौली, शेखवलिया, देवलास आदि गांव के लोगों का यहां आना काफी सुगम हो जाएगा।