फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। महगाई बेरोजगारी,साम्प्रदायिकता विरोधी अभियान के तहत बुधवार को भाकपा की तरफ से कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरना प्रदर्शन में हाथों में लाल झण्डा लेकर महंगाई, बेरोजगारी, साम्प्रदायिकता, फर्जी राज द्रोह एवं गरीबों का राशन बन्द करने के खिलाफ नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट के गेट पर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाकपा के जिला मंत्री रामसोच यादव ने किया। उन्होंने देश और प्रदेश में बेतहाशा बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी,सरकारी प्रायोजित साम्प्रदायिकता पर एवं सरकार के इशारे पर फर्जी राष्ट्रद्रोह एवं महिलाओं दलितों एवं अल्पसंख्यकों के ऊपर रोज रोज हो रहे जुल्मों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों की गलत और जनविरोधी नीतियों के कारण जनता त्रस्त है।कहा कि आये दिन किसानों मजदूरों के विरोध में नये नये कानून लाकर सरकार उनके अधिकारों को कुन्द कर शोषण और दमन का रास्ता खोल रही है। चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है। धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद,रामकुमार भारती, हिसामुद्दीन,देवेन्द्र मिश्रा,गुफरान अहमद,विनोद राय,रामअवतार सिंह, सूर्यदेव पाण्डेय,सुबाष चन्द्र गौतम, अनिश अहमद,परीक्षित सिंह,रामजीत चौहान,मनोरमा साहनी, जयप्रकाश भारती, छवि शर्मा, सुधाकर, रामबली राम, अनीस अहमद घोसी, रामअशीष चौहान, जितेन्द्र राजभर, रामप्यारे गौतम, मुन्ना यादव, न्याज अहमद, टेल्हू राम, जयचन्द भारती, इम्तेयाज अहमद ,जमील अहमद, नसीम अहमद,सोती निषाद, अजीम एवं वीरेन्द्र कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें