नगर के बालनिकेतन स्थित डाक बंगले में महिला शिकायतों को सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना।?
- फोटो : MAU
मऊ। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना की अध्यक्षता में राजकीय गेस्ट हाउस में जागरूकता शिविर तथा जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना। वहीं, उन्हाेंने वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण भी किया। नसीराबाद खुर्द रतनपुरा निवासी पार्वती, सुशीला देवी निवासी खंडेरायपुर, सना परवीन निवासी मानिकपुर असना घोसी सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। वहीं सदस्य द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वार्डों की साफ-सफाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका को निर्देशित किया गया। वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। प्राप्त शिकायत पत्रों को संबंधित थाने को जांच एवं निस्तारण के लिए दिया गया। बैठक में राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, हेमन्त चौधरी उपजिलाधिकारी सदर मऊ, कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, समर बहादुर सरोज जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि शामिल रहे। संवाद