चिरैयाकोट। पुलिस ने रविवार की सुबह एक अहम सफलता हासिल किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी जितेंद्र कुमार निवासी नगलाजेई थाना जैथरा जनपद एटा जो कि संगठित गिरोह बनाकर गो तस्करी जैसे अपराध करता था। रविवार को जितेंद्र कुमार डीसीएम से अवैध कार्य कर रहा था। जिसको प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने जिलाधिकारी के आदेश पर जब्त कर लिया। पुलिस ने सीज डीसीएम की कीमत 21.85 लाख बताई।