फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तयशुदा समय पर ही होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से नियमित और अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के लिए विभिन्न न्यायालयों के समय का बुधवार को दुबारा निर्धारण किया। अब निर्धारित किए गए समय पर ही न्यायालय में सुनवाई होगी। उधर, कचहरी में प्रवेश के दौरान अधिवक्ताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जबकि वादकारियों को कचहरी परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई सुबह नौ से 10 बजे तक होगी। वहीं विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के न्यायालय में 11 से 11.25 बजे, अनन्य विशेष न्यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो कोर्ट ) में 11.35 से दोपहर 12 बजे, विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट के न्यायालय में सुबह 10.15 बजे से 10.30 बजे, विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम के न्यायालय में दोपहर 12.15 से 12:30 बजे, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट के न्यायालय में दोपहर12.45 से एक बजे तक और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में सुनवाई सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक होगी। उधर, विभिन्न न्यायालयों में कुल 20 जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुआ। वहीं 28 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुआ। इस दौरान कचहरी के मुख्य द्वार के पास स्वास्थ्य टीम द्वारा अधिवक्ताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने कचहरी के मुख्यद्वार पर कचहरी में आने जाने वालो से पूछताछ की। वादकारियों को न्यायालय परिसर के बाहर ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें