फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
नगर के डीएवी इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करती हुई संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ अना? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का चल रहा मूल्यांकन कार्य बुधवार को छह मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में शुरु हुआ। मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य द्वार से गुजरने वाले परीक्षकों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। 1050 परीक्षकों में से पहुंचे 983 परीक्षकों ने 125595 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल एपी वर्मा ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के पूर्व सभी मूल्यांकन केंद्रों को सेनेटाइज कराया गया। दूसरे दिन भी सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। मूल्यांकन केंद्रों के मेन गेट से गुजरने के दौरान परीक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों का थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विभाग की तरफ से 1050 परीक्षकों को बुलाया गया था। केवल 983 परीक्षक शामिल हुए। मूल्यांकन केंद्रों पर 531672 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी है। बुधवार को अपराह्न तक 36804 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। अब तक 125595 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर हो रही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल एपी वर्मा ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षकों तथा प्रधानाचार्यो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें