फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी कचहरी में हुई जरूरी मामलों की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दीवानी कचहरी में कोरोना के चलते सिर्फ जरूरी मामलों की ही अदालतों में सुनवाई की गई। जबकि नियमित मुकदमों में सामान्य तिथि वादकारियों को दी गई। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बुधवार को दीवानी कचहरी स्थित सभी न्यायालयों में नियमित वादो में न्यायिक अधिकारियों ने सामान्य तिथि नियत कर दिया। साथ ही तिथि की जानकारी के लिए उसकी सूचना नोटिस बोर्ड के साथ ही कचहरी के मुख्य द्धार पर चस्पा करा दिया। वही जिला जज और विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,सिविल जज सीनियर डिविजन तथा सिविल जज जूनियर डिविजन सदर और मुहम्मदाबाद गोहना के न्यायालय में आवश्यक प्रकृति के वादों जिसमें जमानत प्रार्थना पत्र, सिविल के नए वादोकी सुनवाई हुई। बुधवार को जिले के विभिन्न अंचलों से कचहरी आए वादकारियों ने अपने -अपने अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने मामलों में अग्रिम तिथि लेकर वापस घर जाना पड़ा। कोरोना के चलते दोपहर बाद कचहरी परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा छा गया। मालूम हो कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर दीवानी कचहरी स्थित सभी न्यायालय में बुधवार को नियमित वादों की सुनवाई 21 मार्च तक स्थगित कर दी गई है । इस दौरान नियमित वादों में संबंधित पीठासीन अधिकारियों को सामान्य तिथि नियत कर उसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने का आदेश दिया गया है। केवल आवश्यक प्रकृति के वादों की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें