फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने पर 15 और 16 को बंद हुई कचहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दीवानी कचहरी के दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र सिंह की रिपोर्ट पर जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने मंगलवार 15 और बुधवार 16 सितंबर को दीवानी कचहरी में अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने बताया कि दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के कारण कचहरी परिसर और न्यायालय को सैनिटाइज कराने के लिए दीवानी कचहरी में जिला जज ने 15 और 16 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक अधिकारीगण अपने अपने आवास से मामलों की सुनवाई करेंगे। तथा रिमांड की कार्यवाही अवकाश दिवसों की भांति किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो न्यायिक अधिकारीगण मामलों की सुनवाई करेंगे। उसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश एससी/ एसटी एक्ट, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट नंबर एक, विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट, विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट के अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज सीनियर डिविजन, सिविल जज जूनियर डिविजन सदर और सिविल जज जूनियर डिविजन मुहम्मदाबादगोहना के न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी अपने- अपने आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मामलों की सुनवाई करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें