फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के खुर्दकरमी गांव में वृहस्पतिवार की शाम एक जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने जमीन को अपनी बताकर एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध में शांतिभंग में चालान कर न्यायालय भेज दी। खुर्द करमी गांव निवासी चंद्रजीत यादव पुत्र चौथी यादव के एक रिश्तेदार रिश्तेदार ने जमीन की रजिस्ट्री गांव के सुरेश यादव पुत्र हरिनाम यादव के नाम तीन माह पूर्व कर दिया है। वृहस्पतिवार की शाम सुरेश यादव उस जमीन को अपनी रजिस्ट्री शुदाबताकर उस जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया। उसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में एक पक्ष ने तीन और दूसरे ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष से चंद्रजीत यादव, विनोद यादव, कन्हैया यादव और दूसरे पक्ष से सुरेश यादव, मूरेस यादव, देवेंद्र यादव और कल्पनाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें