घोसी नगर के पकड़ी मोड़ पर मुम्बई से आये नामी कम्पनी के ट्रेडमार्क अधिकारी और पुलिस द्वारा छापेमा?
- फोटो : MAU
घोसी। पकड़ी मोड़ के समीप एक मकान में बृहस्पतिवार को सुबह महाराष्ट्र से आये एक कम्पनी के अधिकारी ने पुलिस के साथ छापेमारी कर ब्रांडेड कम्पनियों के बड़ी संख्या में नकली तैयार माल बरामद किए। इस दौरान उत्पाद के नकली रैपर भी बरामद हुए। अधिकारी रवि पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने मकान मालिक के विरुद्ध ट्रेडमार्क दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई के प्रथमेश नगर, थाना विरार, पालघर के गुरुकृपा निवासी एवं कंपनी के नकली सामानों की रोकथाम के लिए अधिकृत रवि पाण्डेय ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर पकडीमोड पर राजू मिश्रा के मकान पर छापेमारी की। टीम को कम्पनी के नकली नाम के रैपर लगे हार्पिक एवं निहार के तैयार माल मिले। टीम ने मौके से हार्पिक के 1996 डिब्बे, 1214 पीस स्टीकर नेचुरल कोकोनेट ऑयल की 2612 भरी शीशी, 2840 खाली शीशी, 1945 रैपर, एक गैलन में 35 लीटर तेल बरामद किए। ट्रेडमार्क अधिकारी और पुलिस के मांगने पर राजू मिश्रा कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने कुछ माह पहले ही मकान किराये पर लिया है। टीम ने बरामद सामग्रियों में से कुछ नमूने लेकर सीलबंद किया और उस पर आरोपी के हस्ताक्षर कराए।