फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती माता मंदिर की दीवार में पडी दरार

Sat, 12 Aug 2017 11:52 PM IST
mau news
विज्ञापन
दुबारी के गजियापुर छावनी बाढ़ के पानी से घिरा हुआ।
विज्ञापन
घाघरा के रौद्र रूप धारण करने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की धड़कनें तेज होती जा रही है। नदी का पानीवृद्धाश्रम, शीतला माता मंदिर भारत माता मंदिर तथा श्मसान स्थल दबाव बढा दिया है।  इसके चलते सरस्वती  माता मंदिर की दीवार में दरार पड़ गई है। नदी के रुख से कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।  
विज्ञापन

घाघरा जैैस-जैसे उग्र रुप धारण कर रही है वैसे-वैैसे तटवर्ती इलाके के लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही है।भोला डोम मुक्तिधाम दूकान, सरस्वती माता मंदिर के नीचे 50 मीटर पर बैक रोलिंग कर रही है जिसके चलते लगभग 10 मीटर दीवार में दरारे पड गई है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता  बलिया अजय कुमार राय ने मुक्ति धाम का निरीक्षण कर अधिकरियों को आवश्यक निर्देश दिया।  जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने शनिवार को मुक्ति धाम पर घंटो डेरा डाल कर नदी द्वारा हो रहे कटान तथा बचाव के बारे सिचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर निर्देश दिया कि किसी प्रकार शमसान घाट पर किसी प्रकार की क्षति न हो। वहां पर उन्होंने ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियो से बात कर कटान का स्थायी हल ढूढने पर बातचीत की।         

कैबिनेट मंत्री ने किया कटान का निरीक्षण       
दोहरीघाट। घाघरा के भीषण दबाव एवं कटान का औचक निरीक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। मंत्री ने शमशान घाट, भारत माता मंदिर, मुक्तिधाम पर हो रहे कटान के बचाव के लिए  जिलाधिकारी से वार्ता किया। कहा की पूरे उत्तर प्रदेश में बाढ कटान से किसी प्रकार की जन धन की हानि नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सिचाई विभाग के अधिकारियों से मुक्तिधाम के बचाव के लिए कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया।  कहा कि  शासन द्वारा 510 मीटर मुक्ति धाम पर दीवार बनाकर सुरक्षा का स्थाई प्रबंध करने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश दिया।  दोहरीघाट कसबे में बंद चल रहे  सहकारी शीत गृह के मामले में कहा कि  उसे चालू कराया जाएगा। शीतगृह को  निजी क्षेत्र  में देने की बात चल रही है इस पर अनुदान 1 करोड 40 लाख रूपया दिया जाएगा। उन्होंने  कहा कि सेमरी टड़ियांव की भी शीत गृह चालू कराया जाएगा।  इसके अलावा अन्य ब्लाको मे शीत गृह खोलने के लिए  अनुदान दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें