फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वारियर्स सम्मान किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लैरो दोनवार में मातृ शिशु कल्याण उप केंद्र पर ग्राम प्रधान अतवारी देवी द्वारा सोमवार को कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया । प्रधान द्वारा कोपागंज ब्लॉक में कोरोना महामारी के प्रभावी नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार व स्वास्थ शिक्षा अधिकारी कोपागंज यूसुफ शाह सहित छह लोगों को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने कहा कि कोविड -19 से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में टीकाकरण मील का पत्थर साबित हो रहा है । उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन दो गज दूरी मास्क है जरूरी का नियमित पालन करके हम स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । ग्राम प्रधान के आग्रह पर चिकित्सा अधीक्षक ने गांव में द्वितीय चरण के टीकाकरण के लिए एक सप्ताह के भीतर कैंप लगवाने का आश्वासन दिया । स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कोपागंज यूसुफ शाह ने कहा कि दैनिक जीवन में साफ-सफाई व भीड़ भाड़ से दूरी बरत कर हम परिवार व समाज को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं । उन्होंने महिला ग्राम प्रधान द्वारा कोरोना वारियर्स के मनोबल को उत्साहित करने वाले कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में एएनएम तारा देवी व सफाई कर्मचारी गोबरी राम तथा कमलेश को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अभ्युदय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बच्चेलाल राजभर, शिवाकांत सिंह, राजेश यादव, ग्राम पंचायत सदस्य रामअधीन सिंह, बबली, रामविलास, सोमनाथ, रामशरीख व हरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें