फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। केंद्र सरकार की तरफ से किशोरों के टीकाकरण के एलान के बाद अब गाइड लाइन भी जारी कर दी गई है। गाइल लाइन के तहत 2007 व उससे पहले जन्में किशोर ही टीका लगवा सकेंगे। किशोरों को कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य की ओर से टीकाकरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में कुल 11 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। जिसमें जिला अस्पताल और 10 सीएचसी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने 25 दिसंबर को देश में 15 साल से 18 साल की उम्र वाले किशोरों का भी कोविड टीकाकरण किए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग इसके लिए गाइड लाइन का इंतजार कर रहा था। टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा गाइड लाइन जारी कर कहा गया है कि 2007 या उससे पहले पैदा हुआ किशोंरों को टीका लगाया जाएगा। किशोरों को टीकाकरण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। टीकाकरण कराने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराकर या केंद्र पर पहुंचने पर (आन साइट) के तहत सुविधा मिलेगी। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नामित टीकाकरण कर्मी के द्वारा पंजीकरण करके टीका लगवाया जाएगा। कोविन पोर्टल पर एक जनवरी से पंजीकरण प्रारंभ किया जाएगा। किशोर पंजीकरण कराकर नियत तिथि और समय पर टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीके की डोज लगवा सकते हैं। इसके अलावा लाभार्थी को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बीके यादव ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार टीका लगाए जाने की तैयारियां की जा रही है। तीन जनवरी से टीकाकरण का कार्य प्रारंभ होगा। टीकाकरकण के लिए कोवैक्सीन की अतिरिक्त डोज मंगाई जा रही है। किशोरों को देश में निर्मित कोवैक्सीन का ही टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें