कोपागंज में कोरोना पाँजिटीव मिलने के बाद थाने पहुँचे डीएम और एसपी।
- फोटो : MAU
मऊ। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला पाजीटिव केस रविवार को सामने आया। पाजीटिव कोपागंज नगर पंचायत के दोस्तपुरा मुुहल्ले का 17 वर्षीय युवक बीते 29 मार्च माह को जमातियों के साथ देवबंद सहारनपुर 29 मार्च को लौटा था। कुछ दिनों पूर्व वह दोस्तपुरा लौटा था। हालांकि इस दौरान वह क्वारंटीन हुआ था। रिपोर्ट आने पर वह पाजीटिव निकला। ऐसे में पहला केस मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी दोस्तपुरा जा पहुंचे और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। फातिमा स्कूल में उस दौरान 84 लोगो क्वारंटीन किया गया था। लेकिन युवक सहित 32 लोगो को होम आइसोलेशन में रखा गया था। 14 अप्रैल को जौनपुर जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने क्वारंटीन किए गए 84 लोगो की पुन: जांच कराई, साथ ही होम आइसोलेशन में रखे गए युवक सहित अन्य को क्वारंटीन कर उनके सेम्पल जांच को भेजा। 15 अप्रैल को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट रविवार को आई। इसमे युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मरीज को एंबुलेंस से आजमगढ़ मेडिकल अस्पताल भेजा गया। साथ ही डीएम-एसपी, सीएमओ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुहल्ले को सील कर दिया। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि किया। संक्रमित मरीज के परिवार के सात सदस्यों को वहां से निकालकर क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया। इसके साथ ही आस पास के परिवार के लोगों को भी घरों से निकालकर क्वारंटाइन सेंटर भेजे जाने की कवायद की जा रही थी। इन लोगों को परदहा स्थित एल वन सेंटर में भर्ती कराए जाने की तैयारी चल रही थी। इसके साथ ही दोस्तपुरा एक किलोमीटर का इलाका सील कर मुहल्ले को हाट स्पाट घोषित कर दिया गया है। कोरोना पॉजीटिव की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना मरीजों के लिए ले जाने के लिए चिहिन्त एंबुलेंस दोस्तपुरा मुहल्ले पहुंची। यहां मेडिकल टीम के देखरेख में कोरोना पॉजीटिव मरीज को एंबुलेंस से आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। साथ ही उसके माता-पिता और पांच भाई-बहनों तथा आस पास के घरों में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन सेंटर ले जाने के लिए पांच एंबुलेंस भेजा गया। इन सभी लोगों को जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर जिसे क्वारंटीन सेंटर भेजने की तैयारी कर रहा था।