चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक की शाखा पर कोरोना जाँच के लिए एंटीजेन टेस्ट के लिए सैम्प?
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ हर दिन बढ़ रहा है। बुधवार को जांच के बाद 25 संक्रमितों के मिलने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1513 हो गई। जबकि 48 घंटों में जिले में कोरोना संक्रमित 52 हो गए हैं। इसमें से एक की मौत होने पर जिले में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई। सकारात्मक बात हैं 1082 मरीजों के ठीक होने पर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 416 है। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बुधवार को एंटीजेन से 17, बीएचयू से मिली 478 रिपोर्ट में सात तथा ट्रूनाट से एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।सीएमओ ने बताया कि जो 25 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव मिली है उसमें मूंगमास से एक, कहिनौर से एक, भीटी से एक, भाटीकला से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा गाजीपुर तिराहा से दो कर्मचारी, काझा से एक, चांदमारी इमिलिया से एक व्यक्ति संक्रमित मिला।वहीं पिडसुई मंझरिया से एक, बेलचौरा से एक, मुसरदह मोड़ से एक, भोपतपुर से एक, भिखारी पुर से एक, सीएचसी बड़गांव का एक कर्मचारी , एसबीआई मुहम्मदाबाद से एक, हेरीटेज से एक,एलआईसी से एक कर्मचारी, बाग अदरी से एक, नहर चौक मधुबन से एक, खंदवा बलिया का एक ,बहादुरपुर का एक, बसिया राम से एक, मालिक ताहिर पुरा से एक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 1513 हो गई है। जिसमें 1082 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 15 की मौत हो चुकी है । जिले में एक्टिव पॉजीटिव मरीजों की संख्या 416 हो गई है।