रतनपुरा।ब्लाक क्षेत्र के मेऊडी कला गांव में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से 48 घंटे से आपूर्ति बाधित है।बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है। बताते चले कि बिजली विभाग द्वारा मेऊडी कला गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। दो दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया।दो दिन बीतने के बाद फुंके ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका। जबकि ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर मतलुब असारी, ग्राम प्रधान रामप्रवेश कनौजिया आदि बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। बावजूद ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है।इस बाबत एसडीओ भानु प्रताप का कहना है कि समस्या उनके संज्ञान में है। फुुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।