फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में अवैध रूप से मिले प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के खैरा नासिर गांव में स्थित तिलक इंटर कालेज और लखनौर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल को अपने मन से क्वारंटीन सेंटर बनाकर वहां पर प्रवासियों को रखे जाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। मामले में एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित कर दिया, साथ ही प्रधान पति के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। निलंबित लेखपाल को रजिट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। एसडीएम लालबाबू दुबे ने बताया कि क्षेत्र के खैरा नासिर गांव में स्थित तिलक इंटर कालेज में कुछ प्रवासियों के रहने की सूचना मिली। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारिका प्रसाद से फोन पर जानकारी मांगी गई तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। मौके पर जाने पर पता चला कि बिना उच्चाधिकारियों को संज्ञान में अनधिकृत रूप से इंटर कालेज में प्रवासियों को ठहराया गया है। प्रवासियों को प्रशासन की तरफ से बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर भेजा गया। लापरवाही में मलकौली क्षेत्र के लेखपाल द्वारिका प्रसाद को निलंबित कर दिया गया। प्रकरण की जांच तहसीलदार सुभाष चंद यादव को सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रधानपति पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें