फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी निकली कोरोना संक्रमित, हड़कंप

विज्ञापन
मधुबन के मर्यादपुर गाँव में कोरोना पाजीटिव मरीज मिलने की सूचना के बाद पहुँचे जिला अधिकारी ज्ञान ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मर्यादपुर बाजार निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिली। वह 13 मई को मुंबई से परिवार वालों के साथ आई थी। किशोरी को आजमगढ़ मेडिकल कालेज भेज दिया गया। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर मर्यादपुर बाजार को हॉट स्पॉट घोषित किया गया। साथ ही संक्रमित किशोरी को परदहां ब्लाक स्थित सीएचसी में बने लेवल वन कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान उसके परिवार के नौ लोगों को इंटीट्यूशन आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या चार हो गई। इनमें तीन प्रवासी हैं। जिले के फतेहपुुर मंडाव के मर्यादपुर निवासी किशोरी के पिता का मुंबई के अंधेरी में होटल है। लॉकडाउन में होटल बंद होने के चलते किशोरी के पिता परिजनों समेत 32 लोगों के साथ 13 मई को डीसीएम से मर्यादपुर घर पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरी सहित सभी को गांव के बाहर बने प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन करके उसी दिन 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। रविवार को सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में किशोरी कोरोना पॉजिटिव निकली। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने किशोरी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। जानकारी होने पर डीएम के अलावा सीएमओ डॉ.सतीशचंद्र सिंह, एसडीएम लालबाबू दुबे जिला अस्पताल पहुंचे और किशोरी को एंबुलेंस से परदहां ब्लाक स्थित सीएचसी में बने लेवल वन कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें