कोपागंज। थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ गांव में शनिवार की रात खेत में पानी चलाने के दौरान करेंट की चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने एसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। गांव निवासी देवनाथ राजभर ने खेत में सब्जी बोई थी। उसकी सुरक्षा के लिए लोहे के कंटीले तारों की बाड़ लगाकर उसमें विद्युत प्रभावित किया था। ताकि फसल की सुरक्षा होती रही। शनिवार की शाम 7 बजे देवनाथ का 16 वर्षीय पुत्र मौसम राजभर पानी चलाने के लिए खेत मे गया। इस दौरान वह बिजली प्रवाहित कटीले तार के संपर्क में आकर झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुुचे, और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।