फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट करेगी कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चीन के बाद पूरी दुनिया में पांव पसार कहर बरपाने वाले करोना के यूपी में दस्तक देने पर प्रदेश सरकार इस महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट किया। शासन के आदेश पर एलर्ट हुई जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कारोना के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करने के साथ बाहर से आने वाले मरीजों का केयर करना शुरु कर दी है। इसके अलावा जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड बनाया जा चुका है। इसके अलावा मास्क के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को पीपीई किट आदि उपलब्ध करा दी गई है। इस दौरान एंबुलेंस कर्मचारियों को एक्टिव मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। बताते चले कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इरान तथा अन्य विदेश से लौटे आठ लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। इसीक्रम में विभाग ने सेफ्टी के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) किट की भी व्यवस्था कर दी है। इस किट को स्वास्थ्य विभाग की वह टीम पहनेगी, जोकि कोरोना वायरस के मरीज स्क्रीनिंग की प्रक्रिया को पूरी करेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में लोगों को चेतावनी दी है कि अगर कोई चीन से जिले में आया है तो वह उससे दूर रहे। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है और मऊ में भी इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर रखी है। जिला स्तर पर इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल में कर्मचारियों को 24 घंटे तैनात रखा गया है। कंट्रोल रूम के नंबर 9454502696 पर फोन कर कोरोना वायरस संबंधित जानकारी हासिल कर सकता है और इससे संबंधित प्रश्न भी पूछ सकता है। इसके अलावा जिला अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। अगर कोई कोरोना वायरस का संदिग्ध सामने आता है तो तुरंत इसी वार्ड में मरीज को भर्ती कर टेस्ट किए जाएंगे।इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी पूरी हो चुकी है। आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के साथ इलाज में उपयुक्त होने वाले सभी सामान और आवश्यक दवाईंया की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें