मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला जारी है। रविवार को एंटीजेन टेस्ट में 30 तथा बीएचयू से आई आरटीपीसी की जांच रिपोर्ट में 32 लोग और ट्रूनॉट मशीन पर हुई जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमित मरीजों में मधुबन थाने के चार पुलिसकर्मी सहित अन्य वर्गों के लोग शामिल है। रविवार को 63 मरीजों के कोरोना संक्रिमित मिलने से कुल संख्या 1428 हो गई है। इसमें 996 मरीज ठीक तथा 13 मरीजों की मौत होने पर एक्टिव मरीजों की संख्या 419 हो गई है।
रविवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में सीएमओ डॉ सतीशचंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार को एंटीजन से 30 और आरटीपीसीआर से 32 तथा ट्रूनॉट से एक की रिपोर्ट संक्रमित मिली। बताया कि 63 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई। इसमें बसारथपुर एक, इमलिया का एक, कटघरा का एक, मर्यादपुर से दो, कल्पनाथ नगर से एक, परदहां ब्लॉक रोड से दो, जयसिंहपुर से एक, कारीसाथ से पांच, मूंगमांस से चार, सहादतपुरा से एक, बैंक ऑफ इंडिया से एक कर्मचारी शामिल है। वहीं होम डेकोरेशन सहादतपुरा से एक, मुस्तफाबाद से एक, हलधरपुर से एक, बिलौझा से दो, नसीराबाद से एक, नई बाजार दोहरीघाट से एक, फरीदाबाद से एक, मकोहनी से एक, काठतरां कवलसागर से एक, ताजपुर से एक, शाहपुर से एक, अतरारी से एक, मुंशीपुरा से एक, सुल्तानपुर बनौरा से एक, नंदौर से एक, गोठा से एक, कसारा से एक, नगपुर से दो, कांशी राम आवास से 7,तरावचक से एक, बढुआ गोदाम से एक, न्यू गोविंदपुर से एक, दुबारी से एक,मधुबन थाने से चार पुलिसकर्मी, सोनाडीह से एक तथा मलिकताहिरपुरा से एक लोग संक्रमित मिले हैं। नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 1428 हो गई हैं। इन मरीजों में 996 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 13 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 419 है।
735 लोग मिल चुके हैं एंटीजेन टेस्ट में संक्रमित
सीएमओ ने बताया कि बीते शनिवार को 617 लोगों का सैंपल आरटी पीसीआर से जांच के लिए लेकर बीएचयू भेजा गया, जबकि 994 लोगों का एंटीजन टेस्ट तथा दो लोगों का ट्रूनाट से जांच हुई। बोले कि जिले में 24436 लोगों का एंटीजन टेस्ट हो चुका है, जिसमें 735 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 25229 लोगों का सैंपल बीएचयू भेजा गया है। जिसमें 20169 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 19093 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
242 होम आईसोलेशन में करा रहे हैं इलाज
सीएमओ ने सक्रिय मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नए 67 मरीज से अब सक्रिय मरीजों की संख्या 419 हो गई है। जिसमें 65 का उपचार कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज,14 का उपचार एलटू आजमगढ़ तथा 10 का बीएचयू में जबकि 6 का लखनऊ में इलाज चल रहा है। वहीं होम आईसोलेशन में 242 लोग हैं।