बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ हाल्ट के समीप रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार वाले बिलख उठे। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझाखुर्द गांव निवासी संजय कुमार रामपति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार सुबह वह रेलवे ट्रैक पार कर कहीं जा रहा था कि अचानक तेज गति से जा रही मालागड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और परिवार वालों को हादसे की खबर दी।