फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में टूटा जून माह को कोरोना ग्राफ, मिले 116 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बढ़ता कोरोना ग्राफ से अगर नगरवासी अब भी नहीं चेते तो आने वाले वाला समय में कोरोना ग्राफ बेहद भयावह साबित होगा। सहज अंदाजा से लगा सकते हैं। जिले में जहां जून में 106 मामले मिले थे, वहीं इस माह के केवल दस दिन में 116 मामले मिल चुके हैं। बीते दो दिनों में मिले 69 मामलों में से मऊ नगर के 63 मामले हैं। वहीं एक्टिव 152 मरीजों में कुछ मरीजों को छोड़ दें तो तो सभी मरीज नगर क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह नगर के लिए कोरोना काल साबित हो रहा हैं। शुक्रवार को मिले 34 कोरोना संक्रमित मरीजों में नौ मरीज नगर क्षेत्र के कतुआपूरा मुहल्ले के , सहातदपुरा के 7, मुंशीपुरा मुहल्ले के 13 मामले सहित नगर के 31 मरीज हैं। वहीं बीते बृहस्पतिवार को दो चरणों में मिली 35 मरीजों में 31 मरीज मऊ नगर के हैं। दो दिन में मिले मरीज मिलने से इस माह के दस दिन में मरीजों की संख्या 116 पहुंच गई है। जबकि जून में जहां 106 मरीज मिले थे।
जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 19 अप्रैल को कोपागंज के दोस्तपुरा में आया था। इस मरीज के मिलने के अगले 22 दिन तक कोई मामला नहीं आया था। लेकिन प्रवासियों के लौटने के बाद जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा। जहां दूसरा मामला 13 मई को मिला। इसके बाद मई माह में एक के बाद एक 27 मामले मिले, जिसमें सभी प्रवासी थे। जहां जून माह में मरीजों की संख्या सैकड़ा पार करते हुए 106 तक पहुंच गई। जुुलाई में जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं, इससे इस माह में ही मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा पहुंचने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें