फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों ने डीएम को कोविड फंड में सौंपा चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोविड महामारी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक दलों अन्य लोग आगे आने लगे हैं। इस दौरान लोग प्रधानमंत्री कोविड केयर फंड में चेक के माध्यम से धनराशि देने का क्रम जारी रखे हैं। बृहस्पतिवार को दवा व्यापार वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष शिवजी राय, जिलामहामंत्री प्रवीण पांडेय तथा कोषाध्यक्ष गौरी प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रुप से प्रधानमंत्री कोविड केयर फंड में दवा व्यापारियों की तरफ से डीएम को 51 हजार रूपये का चेक सौंपा। इसीक्रम में भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य अखिलेश तिवारी ने प्रधानमंत्री कोविड केयर फंड में 21 हजार का चेक डीएम को प्रदान किया। इसीक्रम में घोसी ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष हरिकेश यादव, महामंत्री रामभवन प्रधान संघ की तरफ से सभी 72 ग्राम प्रधानों द्वारा कोरोना फंड में दिए गए एक माह के मानदेय दो लाख 52 हजार रुपये एडीओ पंचायत को सौंपा। इस अवसर पर जिला महासचिव रामभवन प्रसाद, उदय राज यादव, संजय सिंह, संजय यादव, मनोज प्रसाद, राधेश्याम मौर्य, हरिलाल मौर्य, रामविलास चौहान, कन्हैया चौहान, रामविलास, श्याम अवतार राई, राघवेंद्र राजभर, बिजेंदर, राजाराम यादव, विश्राम मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने बताया कि जिले के 675 ग्राम प्रधानों ने अब तक कोविड फंड में 23 लाख 62 हजार 500 रुपयों का योगदान कर डीएम को चेक सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें