फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मूल्यांकन केंद्रों पर आज से जचेंगी कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से नगर क्षेत्र के दो मूल्यांकन केंद्रों पर होगा। 1418 परीक्षक सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में चार लाख कॉपियां जांचेंगे। शुक्रवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नगर के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन को लेकर शुक्रवार को दोपहर बाद तक तैयारी को अंतिम रूप दिया जाता रहा। तालीमुद्दीन इंटर कालेज पर लगभग 1.50 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 418 परीक्षक तथा 56 डिप्टी हेड लगाए जाएंगे। तालीमुद्दीन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर ने बताया कि बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुरुप सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षकों को प्रशिक्षण दिए जाने के बाद उत्तरपु स्तिकाओं के जांचने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, डीएवी इंटर कालेज में लगभग हाईस्कूल की 2.50 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 1000 परीक्षक तथा 87 डिप्टी हेड तैनात रहेंगे। प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षकों को प्रशिक्षण देने के बाद कॉपी जांची जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 23 अप्रैल से नगर के दो परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। बोर्ड की तरफ से परीक्षकों की सूची मिली नहीं है। उत्तरपुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई हैं। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें