फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: सीएमओ कार्यालय पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, तीन दिवसीय आंदोलन शुरू

Thu, 08 Oct 2026 06:04 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया। कार्य बहिष्कार कर कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और 10 अक्तूबर तक मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
 
विज्ञापन
मऊ: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना - फोटो : Samvad News Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से तीन दिवसीय आंदोलन शुरू कर दिया। कार्य बहिष्कार कर जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलजाकांत पांडेय ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मी दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला महामंत्री आशुतोष राय ने कहा कि कोविड काल जैसी विषम परिस्थितियों में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं। अब शासन-प्रशासन को उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए।

Trending Videos
विज्ञापन

10 अक्तूबर तक समाधान नहीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
एएनएम संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा राय ने जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। डॉ. सौरभ सिंह ने सरकार से संविदा कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने की अपील की।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के दौरान मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इमरजेंसी और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित नहीं किया गया है। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 10 अक्तूबर तक मांगों के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. रामदास, कृष्णा राय, हुमैरा खातून, डॉ. नीतू शर्मा, ममता यादव, वंदना, अतुल शर्मा, संत कुमार, अशोक चौहान, रतनलाल, सुरेंद्र यादव सहित अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें