फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
घेतन विसंगति को लेकर जिला अस्पताल पर विरोध प्रदर्शन करते एड्स नियन्त्रण संविदा कर्मी। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला एड्स कर्मचारी संगठन की ओर से एड्स नियंत्रण संविदाकर्मियों ने मानदेय पुनरीक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष जीवन चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा लगभग आठ वर्ष बाद तीन अगस्त 2022 को मानदेय पुनरीक्षण किया गया है, जो कि वर्तमान में बढ़ती मंहगाई दर के हिसाब से बहुत कम है। पुनरीक्षण में संविदा कर्मियों की उपेक्षा की गई है, उनको मानदेय पुनरीक्षण में एक रुपये का भी लाभ नहीं दिया गया है। धरना देने के बाद स्वास्थ्यकर्मी जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जबकि केंदीय स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय को सौंपा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के सचिव अविनाश सिसौदिया ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक संगठन समर्थन देता रहेेगा। इस मौके पर वंदना श्रीवास्तव, बृजेंद्र प्रताप सिंह, रीता सिंह, मनीष पांडेय, आनंद राय, रजनीश राय, रेनू सिंह, विपिन सिंह, हरिश्चंद्र, अर्चना, पुरूषार्थ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें