फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटुंब रजिस्टर में दर्ज नहीं हो सका महिला का नाम

विज्ञापन
कोपागंज क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में प्रेमिका का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने को लेकर हो रही म - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। चंदौली जिले की एक महिला अपने एक साल के बेटे के साथ सोमवार को कोपागंज थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में एक व्यक्ति के घर पहुंची और वाराणसी में तैनाती के दौरान कैंसर से छह माह पूर्व दिवंगत हो गए एक सिपाही की पत्नी होने का दावा किया। साथ ही कुटुंब रजिस्टर में नाम दर्ज कराने की गुहार लगाई। इस दौरान हुई पंचायत में कोई बात नहीं बन सकी। सिपाही के घर सोमवार को हुई पंचायत में एडीओ पंचायत सेक्रेटरी, प्रधान सहित ब्लाक और गांव के काफी लोग शामिल हुए। महिला ने शादी के साक्ष्य के तौर पर सिपाही के साथ मंदिर में शादी की फोटो दिखाई। लेकिन सिपाही की मां के इनकार करने पर पंचायत बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई। अलीनगर गांव निवासी पंकज कुमार 28 वाराणसी के लालपुर थाने पर तैनात था। आवास के नजदीक रहने वाली चंदौली निवासी एक सहकर्मी दीक्षा तिवारी से उसकी मुलाकात हुई। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। उसे एक पुत्र भी है जो अब एक साल का हो गया है। पंकज की एक माह पहले कैंसर से मौत हो गई। ऐसे में दीक्षा परिवार रजिस्टर में नाम अंकित कराने बीडीओ और एडीओ ( पंचायत ) के पास पहुंची थी। उसके अनुरोध पर गांव में पंचायत हुई। लेकिन परिवार वालों ने उसका नाम दर्ज नहीं होने दिया। इस दौरान एडीओ (पंचायत) विजय शंकर सिंह, सेक्रेटरी , प्रधान अनिल प्रजापति सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें