फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन और उसके मित्र की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। शीतला माता मंदिर के पास शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे विद्युत सब स्टेशन डांड़ी पर कार्यरत संविदा बिजली कर्मचारी और उसके एक दोस्त के साथ नगर पंचायत सदस्य सहित कुछ लोगों ने मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत सदस्य समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। बारिश के चलते शुक्रवार को नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। संविदा बिजली कर्मी अभिषेक गुप्ता रात में अपने घर पर खाना खा रहा था कि एक व्यक्ति ने आकर कहा कि एक व्यक्ति उन्हें बुला रहा है। बिजली कर्मी अपने एक दोस्त सलीम खान के साथ शीतला माता मंदिर के पास पहुंचा तो वहां मौजूद कुछ लोगो ने नगर पंचायत सदस्य दिनेश सोनकर के साथ मिलकर उसे बिजली आपूर्ति के बारे में पूछा। संविदा कर्मी के यह बताने पर कि बरसाती पानी के चलते करंट फैल सकता है। इसलिए आपूर्ति बंद है। इस पर सभी मिलकर संविदाकर्मी और उसके मित्र की पिटाई करने लगे। बिजली कर्मी अभिषेक गुप्ता ने रवि विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के घर में घुस कर जान बचाई। हमलावरों ने रवि विश्वकर्मा को भी मारा पीटा। एसओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज का जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें