रेलवे क्रासिंग के पास प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण को तत्काल प्रभाव में स्थागित करते हुए अण्ड
- फोटो : MAU
मऊ। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों की बैठक शनिवार को सिंधी कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर जिला सचिव रवि क्षितिजा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विगत दिनों संगठन के प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल द्वारा रेल मंत्री से मिलकर बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के स्थान पर अंडर पास बनाए जाने की मांग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। बैठक में भाजपा नेता राघवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि रेलवे क्रांसिंग पर जनहित में अंडरब्रिज का ही निर्माण किया जाना नितांत आवश्यक है। ओवरब्रिज बनने से काफी संख्या में आमजन व्यापारी तथा बुनकरों के व्यवसाय को क्षति पहुंचेगी तथा लगभग चार हजार लोग आवास व रोजगार विहिन हो जाएंगे। बैठक में डा. सुनील मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल, छोटेलाल गांधी, विजय जैन आदि लोग रहे।