चिरैयाकोट में सीओ संग रूट मार्च करती रानीपुर और मोहम्मदाबाद गोहना की पुलिस।संवाद
- फोटो : MAU
चिरैयाकोट। स्थानीय नगर में शनिवार की शाम मुहर्रम, 15 अगस्त और रक्षा बंधन त्यौहार के मद्देनजर रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह के नेतृत्व में चिरैयाकोट, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना की पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को आपसी सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। शनिवार की शाम छह बजे रूट मार्च थाना परिसर से बाइक से निकाला गया। जो नगर के खरीहानी मोड़, बड़हलगंज नहर पुलिया, तकिया बाजार, चौक बाजार, मनाजीत बाईपास होते हुए रोडवेज बस स्टाप, सुल्ताननगर, जमीनदुर्गा, ताजपुर, धर्मदासपुर गेट से होकर रायपुर, सिरसा, सरसेना बाजार तक गया। वहां से वापस थाना पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए और अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध व्यक्तिओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान रानीपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल नीरज पाठक, चिरैयाकोट थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह मौजूद रहे।