फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताकुंड के पास हो रहे निर्माण को रोका गया

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील मुख्यालय के ठीक सामने प्राचीन ऐतिहासिक पोखरा सीताकुंड के किनारे एक व्यक्ति द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य की लोगों द्वारा शिकायत पर तहसीलदार उमेश सिंह ने राजस्वकर्मियों को भूमि की जांच होने तक निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। तहसीलदार ने भूमि का सीमांकन कर निर्माण अवैध होने अथवा भूमिधरी में होने की रिपोर्ट मांगी है। घोसी तहसील के सामने एवं सीओ के आवास के पीछे प्राचीन ऐतिहासिक पोखरा सीताकुंड के किनारे एक व्यक्ति द्वारा भूमि को अपना बताते हुए मिट्टी डाल कर पाटने के बाद नींव खोद कर कब्जा किया जा रहा था। लोगों ने तहसीलदार से शिकायत किया तो उसको संज्ञान में लेकर तुरंत ही राजस्वकर्मियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित कर ले कि यह निर्माण कार्य पोखरे में हो रहा है या भूमिधरी मे हो रहा है। वहीं निर्माण कार्य करा रहे व्यक्ति को निर्देशित किया कि स्थिति स्पष्ट हो जाने तक निर्माण कार्य बंद करे। इस बाबत सीओ राजीवप्रताप सिंह ने बताया कि आवास के पीछे सीताकुंड पोखरे के किनारे हो रहे निर्माण को तहसीलदार के संज्ञान में देते हुए अवैध निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें