बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने, त्रुटिपूर्ण बिलों में संशोधन और बकाया जमा के लिए विशेष शिविर का नगर क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला पर गुरुवार को आयोजन किया। कैंप में सैकड़ाें की संख्या में लोग शामिल हुए।
विद्युत वितरण खंड-प्रथम बीआर यादव की अध्यक्षता में चलाए गए इस अभियान में काफी उत्साहवर्धक उपलब्धि रही। सैकड़ाें की संख्या में लोगों ने नया कनेक्शन लिया और बकाया भी जमा किया।
बुधवार को इसी स्थान पर बिजली विभाग की चेकिं ग टीम पर चेकिं ग के दौरान पथराव की घटना के बादप्रशासन ने पूरी तैयारी और एहतियात के साथ शिविर का आयोजन किया था।
शिविर में 244 नए कनेक्शन दिए गए। 52 कनेक्शनों का लोड बढ़ाया गया, 105 बिजली बिलों को संशेाधित किया गया। अब तक कुल 480 कनेक्शनों पर लोड बढ़ाया जा चुका है।
पुराने बिलों के बकाए के रूप में 6.38 लाख रुपये वसूल किए गए । जबकि नए कनेक्शनों पर 3 लाख 13 हजार रुपयों की अतिरिक्त वसूली की गई। इस प्रकार कुल 9 लाख 51 हजार रुपये वसूले गए। बिजली विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में नए कनेक्शन और बिजली का बकाया बिल जमा कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत मऊ शहर में भी विभिन्न मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को नगर क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला स्थित शाही कटरा में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली की चेकिंग कर रहे टीम पर लोगों ने पथराव कर बवाल कर दिया। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ।
हंगामे के बाद शहर कोतवाली में शहर के गणमान्य, शाही कटरा के मोहल्ले के लोगाें और पुलिस अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। एक्सईएन बीआर यादव ने बताया कि विभाग द्वारा जारी यह अभियान आगे भी यहीं पर चलता रहेगा। नए कनेक्शन लेने वालों के लिए भी यह सुविधा जारी रहेगी।