मधुबन। एसडीओ दोहरीघाट अंबिका प्रसाद की अगुवाई में बुधवार को चेकिंग अभियान में 1 लाख 80 हजार से अधिक की राजस्व वसूली किया। चेकिंग अभियान के दौरान 18 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन कटे गए। 7 उपभोक्ताओं के लोड को बढ़ाया गया। 5 लोगों के घरेलू कनेक्शन को कमर्शियल में परिवर्तित किया गया। दर्जनों उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिलों का भुगतान किया। दरगाह की पकड़ी चौक पर विभाग द्वारा कैंप भी लगाया गया।
समाधान कैंप में 32 उपभोक्ताओं के समस्या का निस्तारण किया गया। एसडीओ अंबिका प्रसाद ने कहा कि उपभोक्ता के बकाया बिल संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। साथ में बड़े बकायादारों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ता समय से अपने बकाया बिलों का भुगतान करें। इस दौरान अवर अभियंता अरुण पांडेय, दया प्रजापति, नोडल अधिकारी आशीष कुमार, मदन यादव, विजय सिंह, शत्रुघ्न चौहान, रमेश सिंह, राजेश सिंह, अरुण कुमार, सुभाष आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे।