फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समझौता के बाद दफन हुआ युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के परास खाड़ मुहल्ला के पास मंगलवार देर शाम भैंस को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल बाइक सवार दोनों युवकों को आजमगढ़ एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर एक युवक जमशेद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत के छोटी बाजार निवासी जमशेद (18) और मोहल्ला विचलापुरा निवासी अतहर अब्बास (19) वर्ष एक बाइक पर सवार होकर मुहम्मदाबाद गोहना किसी काम से जा रहे थे। परास खाड़ मोहल्ला के पास भैंस से टकरा गए। जिसमें भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान जमशेद की मौत हो गई और अतहर अब्बास जीवन और मौत से जूझ रहा है।
इस बीच भैंस के मालिक श्रीनिवास भैंस को दफन करने से मना कर दिया था श्रीनिवास का कहना था कि मेरे भैंस की कीमत जब तक नहीं मिलेगी भैंस को दफन नहीं किया जाएगा। इसके बाद देर रात घायल युवक जमशेद का भी शव घर आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों के बीच समझौता करने के बाद भैंस और युवक का शव दफन कराया। इस मामलों को लेकर मोहल्ले वासियों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें