फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 55 घरों का काटा कनेक्शन, 4.96 लाख राजस्व वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद गोहना अलग अलग मुहल्लों और ताजोपुर में चेकिंग अभियान चलाया। ताजोपुर उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी कमलेश श्रीवास्तव, अवर अभियंता आशुतोष त्रिपाठी, देवानंद चौहान की टीम ने पहले ताजोपुर स्थित भवानी मंदिर के पास कैंप लगाया। बिजली चोरी में पकड़े जाने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 2.50 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। 15 बड़े बकायेदारों कनेक्शन काटा गया। मुहम्मदाबाद गोहना एसडीओ नीरज कुमार और अवर अभियंता अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में टीम नाजोपट्टी, जमीन बरामदपुर, कैलेंडर तिराहा, अंसार नगर में पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिल बकाया होने पर 40 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया। बिजली चोरी में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ साथ ही 2.48 लाख रुपये राजस्व जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें