फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुख्तार के गिरोह के सदस्य की 1.81 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्यों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। बुधवार को मुख्तार के गिरोह के सदस्य की रिश्तेदार के नाम पर खरीदी गई जमीन समेत दो भूखंडों को कुर्क कर लिया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 1.81 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि अफजाल निवासी नेवादा पठानपुरा, थाना मरदह, गाजीपुर माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह का सदस्य है। इसके विरुद्ध कोतवाली मऊ में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। बताया कि अफजाल ने अपराध से अर्जित धन से अपने मामा अखलाख अहमद निवासी युसुफपुरा, थाना दक्षिण टोला के लड़के आशिफ खान के नाम से तहसील सदर के सहादतपुरा में 56.7 वर्गमीटर जमीन खरीद कर भवन बनाया है। इसकी अनुमानित कीमत 45 लाख 66 हजार 750 रुपये है।



अफजाल ने सहादतपुरा स्थित 226.8 वर्गमीटर जमीन अपने सहयोगी सरफराज अहमद निवासी लुंगी गली, सदर बाजार, थाना कोतवाली और प्रशांत कुमार सिंह निवासी कुर्थीजाफरपुर थाना कोपागंज के नाम खरीदने के लिए करार किया है। इसकी अनुमानित कीमत 1.36 करोड़ रुपये है। बताया कि उसके मामा के लड़के के अलावा सरफराज और प्रशांत के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं है, जिससे कीमती भूखंड खरीद सकें। बताया कि उन्होंने 5 अक्तूबर को दोनों भूखंडों को कुर्क करने की संस्तुति की थी। डीएम प्रवीण मिश्रा ने 22 अक्तूबर को इन्हें कुर्क करने का आदेश जारी किया था। बुधवार को सीओ सिटी अंजनी पांडेय के नेतृत्व में दक्षिणटोला, कोतवाली पुलिस के साथ राजस्व टीम ने दोनों भूखंडों को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें