फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने तहसील पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। तहसीलदार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर राहुल गांधी को अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी राहुल गांधी को बार-बार तलब कर उनसे अनावश्यक पूछताछ कर परेशान कर रहे हैं। कहा कि केवल तथ्यों के आधार पर कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम जबरन नेशनल हेराल्ड मामले में घसीटा गया है। आरोप लगाया कि लगातार हो रही पूछताछ के बावजूद भी प्रवर्तन निदेशालय के हाथ कुछ नहीं लगा है ऐसे में कांग्रेस पार्टी इस कृत्य का घोर विरोध करती है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है। राहुल गांधी को बार बार पूछताछ के लिए बुलाना पूरी राजनैतिक और प्रतिशोध की भावना है। तहसील परिसर में धरना पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार और सत्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार राहुल गुप्ता को देकर ईडी की कार्रवाई की निंदा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना को युवा विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने की भी मांग रखी। धरना में राजू फारूखी, सिकंदर प्रसाद, पप्पू खान, महेंद्र राय, इरफान अहमद, राजेंद्र त्रिपाठी,जहीरूद्दीन, सलीम, अनिल कुमार, सुग्रीव राम, अरविंद कन्नौजिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें