फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेसजनों का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संगठन सृजन अभियान तथा बूथ स्तर पर मजबूत संगठन बनाने के लिए कांग्रेसजनों की बैठक रविवार को हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मऊ जिले के प्रभारी डॉ. जनक कुशवाहा रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मऊ जिले के प्रभारी डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि न्याय पंचायत कमेटियों के गठन के पश्चात ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस जन लग जाएं।
विज्ञापन

समय-समय पर इसकी समीक्षा होती रहेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि न्याय पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करना चाहिए।
कार्यक्रम के आयोजक एवं पीसीसी के सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह ने बूथ स्तर से आए हुए कांग्रेस जनों का स्वागत किया और कहा कि मऊ विधानसभा के प्रत्येक गांव में लगातार न्याय पंचायत की कमेटियों के गठन का कार्य चल रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि निर्माण और विकास में पुन: कांग्रेस की जरूरत है। इसके लिए न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर पर मजबूत टीम की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा ने की इस अवसर पर जिला महासचिव नजीर अहमद, गौरव राय, रवि प्रकाश, प्यारेलाल, जयंत सिंह,महेंद्र यादव, बलजीत चौहान, आकिब खान, नरसिंह, रमेश चंद्र सिंह, विनय गौतम,राजेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें