फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नई स्वकर प्रणाली लागू करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नई स्वकर प्रणाली लेकर शहर कांग्रेसजनों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका के चेयरमैन मऊ शहर की जनता से किया वादा पूरा नहीं कर रहे हैं। शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों के वाहनों का चालान होता है। शहर के नई बस्तियों में नाली और रास्ते नहीं हैं। गंदगी अंबार लगा है।
नगरपालिका परिषद का कोई ध्यान नहीं है। शहर उपाध्यक्ष रफी अतहर अंसारी ने कहा कि मऊ शहर में बुनकरों की काफी ज्यादा है। बुनकर समाज बिजली निगम के उत्पीड़न से परेशान है। दूसरी तरफ नगरपालिका परिषद की तरफ से टैक्स बढ़ाकर बुनकरों के साथ छल किया जा रहा है।
विज्ञापन

अगर नया स्व कर प्रणाली नगर पालिका परिषद द्वारा वापस नहीं लिया गया तो कार्यकर्ता आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर रमन पांडेय, पूजा राय, संजय यादव, रफी अतहर अंसारी, वकील अहमद, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें