घोसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर शुक्रवार की देर शाम को कांग्रेसजनों ने क्वार्डिनेटर इमरान खान और पूर्व विधायक नसीम खान के नेतृत्व में लालटेन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जनों का लालटेन जुलूस तहसील से प्रारंभ होकर करीमुद्दीनपुर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के विरुद्घ नारेबाजी किया।
प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बिजली की दरों में 8%से लेकर 12%तक कि गयी बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करते हुए घोसी विधानसभा के लिए नियुक्त क्वार्डिनेटर इमरानखान व पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा ये महगाई जन विरोधी है।जनतापहले ही पेट्रोल तथा अन्य चीजों की महंगाई से परेशान है, और बिजली की दरें भी आसमान छूने लगी हैं।, इसे तुरंत वापस लिया जाए।आने वाले उपचुनाव में जनता जल्दी ही इसका जवाब देगी।वरिष्ट कांग्रेस नेता इंतेखाब आलम व मनोज सिंह ने कहा प्रदेश की योगी सरकार जनता से किये वादे भूल कर जन विरोधी कार्य कर रही है, जिससे लोग परेशान हैं बिजली की बढ़ती हुई दरें इसका जीता जागता प्रमाण है। लालटेन जुलूस में प्रमुख रूप से घोसी विधानसभा के लिए नियुक्त क्वार्डिनेटर इमरान खान, पूर्व विधायक नसीम अहमद,रमेश पाण्डेय, अरविंद सिंह, प्रदीप सिसोदिया, मदनान खान, इंतेखाब आलम, पूर्व प्रमुख जयहिंद यादव, रमेशचंद पांडेय, राजमंगल यादव, काजीचंदू, संपत मौर्य, नेसार अहमद, आफताब, बालजीत चौहान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।