फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : mau
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती मंहगाई, सूखा, महिला उत्पीड़न, जेलों में हो रही हत्याओं सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट को  सौपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। केंद्र और प्रदेश सरकारों में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। चारों तरफ अराजकता का माहौल बना दिया गया है। कहा कि बच्चियों , किशोरियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करके किसानों के सभी कर्जे तत्काल माफ करने की मांग किया। कहा कि बिजली की दरें, उर्वरकों के दाम काफी बढ़ा देने से किसानों उत्पादन से अधिक कृषि कार्य में लागत लग रही है।
 पूर्व प्रदेश सचिव बुनकर नेता अबूबकर अंसारी ने कहा कि जेल में हत्या, कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण है।

बिजली की कटौती एवं बेतहाशा बिजली की दरों में वृद्धि से बुनकर त्रस्त हैं। सहकारी संघ के अध्यक्ष बालजीत चौहान ने कहा कि देश की जनता अब भाजपा मुक्त भारत चाहती है। इस अवसर पर रविन्द्रनाथ, रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, नौशाद अंसारी, सुहेल नोमानी, नेसार अहमद, प्रहलाद राय, विजय  प्रताप, रमाशंकर चौहान, रमेश पाण्डेय, सुशील कुमार चौधरी, इरफान अहमद, विशाल सिंह, हाशिम अंसारी, न्याज अहमद, जयन्त सिंह, धनन्जय सिंह, अरूण कुमार सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें