फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ तहसील स्तरीय बाजारों में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए पेट्रोल पंपों पर कब्जा भी किया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और मऊ जिले के प्रभारी जनक कुशवाहा तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहम्मदाबाद गोहना और सदर विधानसभा में प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर कब्जा जमाया। जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ,महासचिव अनिल जायसवाल के साथ-साथ प्रभारी जिला सचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर कुछ देर तक कब्जा कर सरकार के विरुद्घ जमकर नारेबाजी किया। मधुबन और घोसी विधानसभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम के नेतृत्व में राज मंगल यादव और शीला भारती ने आंदोलन को गति दिया।
मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में बनवारी राम, सिकंदर प्रसाद, छोटेलाल, विनय गौतम, रामाधार निराला ने तथा घोसी विधानसभा में आंदोलन की कमान राज मंगल यादव, स्वामी नाथ राय, रमेश पांडे, मुस्ताक अली, मंसूरी, बाल जी चौहान, आफताब खान प्रदर्शन ने संभाला। मधुबन विधानसभा की बागडोर पूर्व विधायक अमरेश पांडेय, ओम प्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, अरविंद राय के साथ सभी ब्लाक अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा,मनोज गिहार आदि ने भाग लिया। कांग्रेस कमेटी के सचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जनता की लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध है। इस कार्यक्रम में अकरम प्रीमियम, गौरव राय, राम करन यादव, सोहेल नोमानी शशिकांत राय, अनिल, रियाज, रविन्द्र त्रिपाठी, आदि ने भाग लिया।युवा नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में अनिल कुमार राय , हंसनाथ तिवारी, ब्रम्हानन्द पाण्डेय, मासूम अंसारी, अजीजुर्रहमान, रामप्यारे सिंह,अरशद आदि उपस्थित रहे।इंदारा में मुस्ताक अली मंसूरी , रामचंद्र राय ,अशोक राय,पप्पू अंसारी ,अरशद जमाल, राजेश राय मोहम्मद अहमद, आबिद सिद्दीकी ,शहंशाह ,घोसी विधानसभा क्षेत्र के सरायसादी पेट्रोल पंप पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में हरेंद्र यादव, मेराज अहमद,रामयादी यादव, योगेन्द्र , जितेंद्र यादव अंगद कुमार, भोला विश्वकर्मा उपेन्द्र राय आदि ने तथा पूर्व विधायक नसीम अहमद के नेतृत्व में सुरेश राजभर, रईस अहमद, दीपू खान, मुजाहिद खान,लालसा देवी, पुष्पा देवी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें