फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसजनों ने दिया धरना

Tue, 04 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों के बाबत स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि कांग्रेसजनों ने अपने नेता स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि को पूरे सप्ताह मनाने के संकल्प लिया है। साथ ही जिले में रुके हुए विकास के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। जिले में रेलवे का विकास रुकने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन



 राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि सरकार केवल राजनैतिक कारणों से नगर क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या यानी बालनिकेतन अंडर ब्रिज को नहीं बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेेस का  एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर रेलमंत्री से इस संबध में  वार्ता करेगा।
विज्ञापन



 धरना प्रदर्शन में रामजपिता पांडेय, शहर अध्यक्ष खालिद अंसारी, नन्दकिशोर सिंह, उमाशंकर सिंह, बनवारी राम, शफीक डायमंड, राजमंगल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें